

mayankgupta_mk posted at Instagram:
बीते वर्ष से, कई रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं तैयारी में भूमिका में रहा, पर मेरा खुद का रक्तदान पिछले साल पहली बार ही हुआ।
हालाँकि उन दिनों Organ Donation से जुड़े कार्यक्रमों में काफ़ी सक्रिय था, और साथियों के साथ मिलकर खुद Organ Donation का निश्चय भी हो चुका था। आधिकारिक रूप के बाद प्रमाण-पत्र भी इतनी जल्दी मिल गया, कि लगा- ये काम तो फास्ट-ट्रैक पर है। किंतु कुछ परिचित समाजसेवी दोस्तों ने कहाँ, “आपके रक्तदान से ही आयोजन सफल करेंगे।”
इशारा समझने में देर नहीं लगी,
हम सीधे रक्तदान करने GTB हॉस्पिटल पहुँच गए।
मेरी तस्वीर के पीछे लगे पोस्टर को पढ़ेंगे,
समझ जाएँगे
कि रक्तदान शिविर से जुड़े,
आयोजक एवं विधायक अतिथियों की जानकारी है।
ऐसे में पत्रकारों का पहुँचना तो, स्वाभाविक ही था।
अब पत्रकार साथियों से अलग ही स्तर का, रिश्ता होता है। और बाइट देने से कैसे पीछे हट जाते ?? Organ Donation एवं blood donation पर जनता के लिए संदेश एवं तथ्य दिए गए।
__
अब स्पॉट पर ही अपना फोन थमाकर
जिसे “कैमरामैन” बना दिया जाएँ,
तो वही वीडियो अंतिम सत्य बन जाता है।
अब वीडियो का हिलना कैसे रोकता…
यूँही साझा कर रहा हूँ “एक याद”
#BloodDonation #OrganDonation 🌱❤😄
Source: Instagram,
Account-Name: mayankgupta_mk
Created on: 2026-01-21 16:15:44
